गाज़ियाबाद: प्रेम नगर स्थित श्री दूधेश्वर नाथ में महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारियां हुई पूर्ण, रात्रि 12 बजे से शुरू होगा जलाभिषेक
गाजियाबाद के प्रसिद्ध मंदिर श्री दूधेश्वर नाथ में महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर के आसपास रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है, जिस मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा बड़े पैमाने पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मंदिर परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।