पाकुड़: काजू बगान में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,दो आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Pakaur, Pakur | Jun 2, 2024 थाना क्षेत्र अंतर्गत पलनिया स्थित काजू बगान में शनिवार की शाम एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना के दो आरोपी कस्तूरी निवासी सकल हांसदा व मानवेल मरांडी को पकड़कर रविवार को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।