अररिया: जन जागरण शक्ति संगठन द्वारा जिले के कई स्थानों पर मनाई गई सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती
Araria, Araria | Jan 3, 2025 जन जागरण शक्ति संगठन ने जिले के सुकेसना, जयप्रकाश नंगर, अररिया और फारबिसगंज कै मनीकपुर बारा शुक्रवार को सावित्रीबाई फुले की 194 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं, श्रमिकों और हाशिए पर खड़े किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की क्रांतिकारी मित्रता और उनके सामाजिक बदलाव के प्रयासों को याद किया गया।