झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 9 दिसंबर को चाईबासा,सरायकेला-खरसावां जिले के कई क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उनका यह भ्रमण कार्यक्रम संगठन मजबूती, ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कमेटियों के गठन तथा बीएलए चयन एवं फॉर्म-दो भरने की प्रक्रिया की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा।