झालरापाटन: कालीसिंध थर्मल के पास कुएं में गिरा गोवंश, सिविल डिफेंस टीम ने लालचंद सुतार के नेतृत्व में किया सफल रेस्क्यू
झालरापाटन में कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट के सामने एक खुले कुएं में गिरे गोवंश का सिविल डिफेंस टीम ने सफल रेस्क्यू किया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर कुएं में एक नंदी अचानक गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस के जवान लालचंद सुतार अपने सहयोगियों गोलू बना और अलकार सिंह झाला के साथ मौके पर पहुंचे। और दोपहर 2:00 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाला।