गरोठ स्थित दिल्ली–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर 5 नवंबर को अज्ञात लग्जरी कार सवारों ने टोल प्लाजा पर भारी उत्पात मचाया, जहां 8 से 10 वाहनों के काफिले ने टोल शुल्क देने से इनकार करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की, बैरिकेड्स तोड़ दिए और सेंसर उपकरणों में तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके आधार पर गरोठ थाने में कायमी हुई है