झालरापाटन में राठौर तेली समाज की वार्षिक बैठक बुधवार दोपहर 3 बजे नरसिंह भवन में आयोजित की गई। इस मौके पर समाज के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से कल्याणमल राठौर (जूनिवार) को अध्यक्ष चुना गया। शहर के इमली गेट पर अनिल राठौड़ के नेतृत्व में समाज के युवाओं ने उनका सम्मान किया।इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष को साफा, माला पहनकर उनका सम्मान किया।