दाड़लाघाट: अर्की में बारिश से नदी-नाले उफान पर, प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की
अर्की उपमण्डल में भारी बारिश का कहर जारी है। नदी नाले उफान पर होने से लोगों में डर का माहौल है। एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने आज बुधवार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए कहा कि अर्की क्षेत्र की गंभर व कुन्नी खड्ड में पानी का जल स्तर बढ़ गया है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर सभी से नदी नालों से दूर रहने का आग्रह किया गया है।