ठंड का प्रभाव बढ़ने से लोगों को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य रोगों का शिकार हो रहे हैं। मौसम में परिवर्तन के कारण अन्य वायरल इंफेक्शन के साथ सर्दी, खांसी आम बात है। ऐसे मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।