पूर्णागिरि: टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के अमोड़ी के नजदीक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत एक घायल
शनिवार की सुबह लगभग छः बजे टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के अमोड़ी के नजदीक एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया । जिसमे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हों गयीं। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हों गया। जिसे आपात कालीन वाहन से सुबह लगभग आठ बजे टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ उसका उपचार डॉ जितेंद्र जोशी की टीम के द्वारा किया जा रहा है।