भोगांव: देव नर्सिंग होम पर आयोजित समारोह में धर्मवीर को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया, गणितज्ञ रत्नेश कुमार भी सम्मानित
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित संवेदना फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही तथा भारत सरकार से "सबसे छोटी संख्याएं लिखने के तर्क" पर अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने वाले गणितज्ञ रत्नेश कुमार का मैनपुरी के ललूपुर स्थित देव नर्सिंग होम में भव्य स्वागत किया गया।