गैस लदे टैंकर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,मामा की मौत भांजा घायल वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में गैस लदे टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार दोपहर 01 बजे कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव के पास हुई।