सागर नगर: गल्ला मंडी के पास एक्सीडेंट में मृत युवक के परिजनों ने सागर-बीना मार्ग पर शव रखकर किया चक्का जाम
मोतीनगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास सोमवार शाम को पिकअप वाहन की टक्कर से पथरिया हाट के रहने वाले सुरेंद्र अहिरवार की मौत हो गई थी। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोपहर 2 सागर- बीना मार्ग पर शव कर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मोती नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे जो परिजनों को समझाइश दी मामले में वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया।