पत्थलगांव शहर स्थित अंबिकापुर रोड पर गोयल मोबाइल दुकान की छत पर सोमवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों की तत्परता एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार मौके