सिरोंज: लटेरी के युवा ने पीएम मोदी के सामने प्रस्तुति दी, वापसी पर विधायक ने किया स्वागत
Sironj, Vidisha | Jan 14, 2025 स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025 में मध्य प्रदेश के लटेरी निवासी अभिषेक सुमन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।देशभर से चुने गए 20 प्रतिभाशाली युवाओं में शामिल 20 वर्षीय अभिषेक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर 10 मिनट का प्रजेंटेशन दिया था।