करहल: करहल चौराहे पर नुक्कड़ नाटक कर डायल 112 के संबंध में लोगों को किया जागरूक भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
करहल चौराहे पर शनिवार को कलाकारों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें डायल 112 के बारे में जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कभी कोई समस्या हो तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस आपकी सहायता में तुरंत आपके स्थान पर पहुंचेगी एवं आपकी मदद की जाएगी नुक्कड़ नाटक में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए नाटक के माध्यम से लोगों ने जानकारी ली।