इंदौर: मदरहुड अस्पताल की डॉक्टर को मिला धमकी भरा पत्र; की गई ₹8.25 लाख के बिटकॉइन की मांग, विजयनगर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
Indore, Indore | May 17, 2025 इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मदरहुड हॉस्पिटल की डॉक्टर आशा बक्शी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है, जिसमें 8 लाख 25 हजार रुपए के बिटकॉइन की मांग की गई है। पत्र में पैसे ना देने पर डॉक्टर के परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है। जिसमें महिला डॉक्टर ने इस मामले में विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।