सैफई: उझियानी गांव में सड़क किनारे सूख रहे धान पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से किसान की हुई मौत
Saifai, Etawah | Oct 4, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के सैफई निवासी 44 वर्षीय हरिकिशन कोरी पुत्र आशाराम कोरी गुरुवार रात 8 बजे बाइक से खेतों से लौट रहे थे। तभी उझियानी गांव के समीप सड़क पर सुख रहे धान पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे उनकी मौत हो गयी। जिनके बाद शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।