चाईबासा बाईपास के पास टेलर द्वारा पीछे से धक्का मार देने के कारण स्कूटी सवार 32 वर्षीय महिला यमुना गोप की मौत हो गई है। घटना में स्कूटी चला रहे उसके पति मुकेन गोप जख्मी हो गये।घटना के समय शाम 4 बजे मुकेन गोप पत्नी यमुना गोप के साथ अपने गांव के कुजू के तेलाई से हाटगम्हरिया के बिनसाईं गांव शादी समारोह में जा रहे थे।