शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब जबलपुर से सागर जा रही राधा ट्रेवल्स की बस ने माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरतलाई के पास एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए एक ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी मदद के लिए आगे आए