चान्हो: राँची लोकसभा क्षेत्र में धारा 144 चार जून तक बढ़ाया गया।
Chanho, Ranchi | May 18, 2024 राजधानी रांची में लागू धारा-144 को आगामी चार जून तक बढ़ा दिया गया है। रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के आदेश पर बढ़ाया गया है। इससे पहले बीते 16 मार्च को धारा-144 दो महीने के लिए लगायी गयी थी। 16 मई को वह अवधि खत्म हो गई। चुनाव में किसी तरह की कोई खलल न पड़े, इसको लेकर धारा-144 को 19 दिनों के लिए बढ़ाया गया है।