चान्हो: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Chanho, Ranchi | May 17, 2024 झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार मंत्री आलमगीर ने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया है।गौरतलब है कि आलमगीर के PS के सहायक जहांगीर आलम के घर से ED ने 35 करोड़ बरामद किए थे। इसी संबंध में ED ने मंत्री को किया था गिरफ्तार