बरेली: मावे से बनी पिन्नी खाने के बाद एक ही परिवार के लोगों की हालत बिगड़ी, सुभाष नगर थाना क्षेत्र का मामला
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र इलाके में मावे से बनी पिन्नी खाने के बाद एक ही परिवार के साथ लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी दस्त और बेचैनी की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की है। घटना के बाद हड़कंप मच गया परिजनों की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग FSDA की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेयरी पर छापा मारा।