बालूमाथ लातेहार मार्ग पर चेताग़ पंचायत अंतर्गत कोठाटाड़ के पास गुरुवार संध्या 6 बजे हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया।जिसकी पहचान हजारीबाग जिले के शीला गांव निवासी भोला भुईया के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ CHC लाया गया।जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दियाl