विदिशा में सकल दिगंबर जैन समाज और शीतल धाम न्यास के माध्यम से 11 मार्च से 16 मार्च तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शीतल धाम में निर्मित 135 फीट ऊंचे भव्य मंदिर का शुभारंभ भी किया जाएगा।बताया गया कि ग्राम बड़ो में मिली भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी महोत्सव के दौरान की जाएगी।