मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर के पास पिकअप वाहन ने लूना सवार वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, शव चीरघर पहुंचा
पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे पर सोमवार की दोपहर 3:00 बजे एक पिकअप की टक्कर से लूना सवार 65 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। सागर सेमर गांव निवासी छागूर उर्फ रामकिसुन 65 वर्ष अपनी लूना मोपेड से पडरी बाजार से निकले थे। डगमगपुर चौराहे के पास चुनार की ओर से सब्जी लाद कर आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें लूना सवार की मौत हो गई।