हाथी के हमले में घायल रोशन की मौत इटकी के कुंदी गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब 25 वर्षीय रोशन केरकेट्टा का शव गांव पहुंचा। बीते 21 फरवरी को जंगल में रोशन पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया था। हफ्ते भर तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद रोशन यह जंग हार गया। रोशन अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था। पिता के निधन के बाद मां ने बड़े अरमानों से उसे पाला