गोरखपुर: पहलगाम में 28 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में यूपी ट्रक संचालक एसोसिएशन ने पादरी बाजार चौक पर दी श्रद्धांजलि
यू पी ट्रक संचालक एसोसिएशन ने पादरी बाजार चौक पर मोमबत्ती जला कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई संगठन के प्रदेश महामंत्री आर पी सिंह ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को चुन कर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हत्या की गई जिस पर भारत सरकार को इस घटना के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कारवाही कर बदला लेना चाहिए उक्त की जानकारी आज दिन बुधवार सायं 7 बजे मिली।