पंचकूला: खेड़ा सीताराम के नजदीक से नशीले पदार्थ गांजा सहित व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
पुलिस के द्वारा आज एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ गांजे सहित पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है जो की कालका का रहने वाला है। पुलिस ने बलवंत सिंह से 300 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।