हिलसा: त्रिलोक बिगहा के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया अनुमंडलीय अस्पताल।
Hilsa, Nalanda | Jul 23, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोक बिगहा के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति जख्मी होगया। बाइक सवार जख्मी व्यक्ति को 112 पुलिस के मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी नौरंगी यादव के 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में किया गया।