राजातालाब: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की ट्रामा सेंटर में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी पंचम विश्वकर्मा (लगभग 52 वर्ष) का शनिवार की सुबह लगभग 070बजे ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे गुरुवार शाम रिंग रोड पर खेसीपुर गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया था।