गोहाना: शहर के बजाज पैलेस में सर्व समाज द्वारा एसडीएम आशीष वशिष्ठ और आईएएस अधिकारी विवेक आर्य को किया गया सम्मानित
गोहाना शहर के बजाज पैलेस में सर्व समाज गोहाना द्वारा शुक्रवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ और आईएएस अधिकारी विवेक आर्य को सम्मानित किया गया। आशीष वशिष्ठ शहर में करीब पांच वर्षों तक एसडीएम के पद पर कार्यरत्त रहे, वहीं उनका स्थानांतरण रोहतक में हुआ है। उनके स्थान पर अब आईएएस अधिकारी विवेक आर्य ने एसडीएम पद का कार्यभार संभाला है। शहर के सभी संगठन के लोग वहां पहुंचे।