दरअसल वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चुनाव आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से सहयोग करने की अपील की है।