सफीपुर: सफीपुर में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम सहित चार लोग घायल, चालक की हालत गंभीर
Safipur, Unnao | Nov 16, 2025 सफीपुर के आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर रविवार दोपहर 3:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुबहानी खेड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अरगूपुर निवासी बबलू, उनकी मां मुन्नी, साली उर्मिला और 4 वर्षीय प्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। स्था