गुना नगर: पंचमुखी कॉलोनी वार्ड 30 में नाले को बंद करके पानी निकासी को रोकने के मामले को लेकर लोगों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
गुना में पंचमुखी कॉलोनी वार्ड 30 के लोगों ने एक व्यक्ति पर नाले को बंद करके पानी निकासी को रोकने का आरोप लगाया है। लोगों ने 27 मार्च को गुना एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।