धार: SP ऑफिस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जिले के सूचना संकलनकर्ता व खुफिया विभाग के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Dhar, Dhar | Oct 26, 2024 दिपावली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को देखते हुए धार SP मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार के सभागृह में धार जिलें के सूचना संकलनकर्ता एवं खुफिया विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले मे शांतीपूर्ण तरिके से त्यौहार मने इस हेतु विशेष दिशा निर्देश दिये गए।