बिलारी: सहसपुर रुस्तम नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई परमगत शिव बारात एसडीएम और सीओ सहित पुलिस बल रहा मौजूद
ग्राम रुस्तम नगर सहसपुर में परंपरागत शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। श्री शिव मंदिर परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में शिव मंदिर पर गुरुवार को अखंड रामायण का पाठ हुआ शुक्रवार को रामायण पाठ के विश्राम उपरांत नारियल तोड़कर शिव बारात का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, विश्वास यादव उर्फ लवली, आदि लोग मौजूद रहे।