नूरसराय: सुंदर बीघा गांव में आंधी-पानी से गिरा फानेला का पेड़, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
नूरसराय थाना क्षेत्र के सुंदर बीघा गांव में आंधी पानी के कारण फानेला का पेड़ गिरने से स्वर्गीय सोहराय प्रसाद के 75 वर्षीय पुत्र देवनंदन प्रसाद की गुरुवार की शाम 4:30 बजे के करीब हुई मौत। परिजनों में मजा कोहराम। इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया कि आंधी पानी आया तो वह पेड़ के किनारे खड़े हो गए अचानक पेड़ टूट कर गिर गया जिससे दबाकर उनकी मौत हो गई।