हमीरगढ़। उपखण्ड क्षेत्र के स्वरूपगंज स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में सोमवार अल सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी। घटना में फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना हमीरगढ़ थाना पुलिस को दी। G1-222, रीको ग्रोथ सेंटर हमीरगढ़ स्थित नीता एंटरप्राइजेज में आग लगी। दमकल पहुंचने के बाद टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।