बरेली में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला–2025 में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात पुरस्कार अपने नाम किए। “विकसित भारत @2047” थीम पर हुई प्रतियोगिताओं में भाषण, कविता व कहानी लेखन में छात्रों ने श्रेष्ठ स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।