गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जी: कपड़े के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, इलाका धुएं से भरा
गयाजी शहर के एएन रोड मुरारपुर दवा मंडी मंडी में लाडू लाल ज्ञानचंद जैन थोक वस्त्र विक्रेता के गोदाम में गुरुवार देर शाम 6 बजे अचानक आग लग गई। फिलहाल, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। बता दें कि आग गोदाम की दूसरी मंजिल पर लगी।