पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में सदर विधायक विजय खेमका ने किया सड़क का शिलान्यास
बेलौरी स्थित मिडिल स्कूल मुख्य सड़क से साह टोला तक एक किलीमीटर से ज्यादा लम्बी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक विजय खेमका ने किया | कार्य शुभारंभ स्थल पर भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह, पवन सहनी तथा चन्दन भगत ने श्रीफल तोड़ा | इस अवसर पर विधायक ने कहा यह सड़क काफी जर्जर थी जिससे आवागमन में लोगों को काफी कठिनाई होती थी |