एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास ट्रैफिक पुलिस ने एक मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर की गई। ट्रैफिक इंचार्ज अनिल वर्मा ने जानकारी करने पर सोमवार सुबह कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। नंबर प्लेट की जगह 'सरपंच' लिखा हुआ था। इसके अलावा, वाहन की खिड़कियों पर 'जेड ब्लैक' फिल्म लगी हुई थी।