कटिहार: गेड़ाबाड़ी में युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, सदर अस्पताल में इलाज जारी
शुक्रवार की सुबह 10 बजे एक युवक को काफी गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। फांसी लगाने से युवक की हालत गंभीर हुई थी। चिकित्सक के द्वारा उपचार करने के बाद युवक की जान बचा ली गई है। वहीं घटना के बारे में जय कुमार के छोटे भाई नीतीश कुमार ने बताया कि उनके भाई ने यह काम क्यों किया। इसके बारे में उन्हें भी मालूम नहीं है।