बेरमो: चपरी चढाई के पास अवैध कोयला लदा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार
Bermo, Bokaro | May 29, 2025 बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी फुसरो मार्ग के चपरी चढाई के पास गुरुवार सुबह एक अवैध कोयला लदा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।समय लगभग साढ़े नौ बजे मिली जानकारी में बताया गया कि इस दुर्घटना में वाहन सड़क के किनार खाई में गिर गया। मौका देख वाहन चालक फरार हो गया। वही वाहन में लदी कोयला की बोरी चारों ओर बिखर गया।