धार: धामनोद में आंधी-बारिश से मची तबाही, 100 से ज़्यादा बिजली के खंभे गिरे
Dhar, Dhar | Jun 11, 2025 धामनोद में आंधी-बारिश से तबाही, 100 से अधिक बिजली पोल गिरे।मंगलवार को देर शाम धामनोद में आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। क्षेत्र में 100 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए, जिससे नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।तेज हवाओं से दुकानों के बोर्ड उखड़कर सड़क पर गिरे, गुमटियां पलट गईं और एक कॉलोनी की बाउंड्री वॉल ढह गई।