छपरा सिवान रेल खंड पर दाउदपुर स्टेशन के समीप बुधवार को करीब 3 30 बजे अप ट्रैक पर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि वह ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया।