चंदौसी-संभल मार्ग पर सराय सिकंदर के पास रविवार शाम करीब 5:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक चालक के साथ एक महिला और एक बच्चा भी घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई, जिसमें दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी।