करछना: नैनी में आरएसएस के पथ संचलन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की पुष्प वर्षा
नैनी में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने खाकी पैंट और सफेद शर्ट तथा काली टोपी व हाथ में डंडा लेकर भागीदारी किया। इस दौरान नैनी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की।