सुल्तानपुर: सावन माह में शिवधाम बेलवाई में श्रद्धा की उमड़ रही भीड़, श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में गूंज रहा 'हर-हर महादेव'
सुलतानपुर (अखण्डनगर): सावन माह का पावन अवसर शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी क्रम में सुलतानपुर जिले के अखण्डनगर क्षेत्र स्थित श्री भुनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिवधाम बेलवाई में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी ताता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठता है। क्षेत्रीय भक्तों के साथ-साथ दूर-दराज से भी शिवभक्त बे